10 अगस्त 2023 से Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 मिलना शुरू, यह डाक्यूमेंट्स लेकर जाय
राजस्थान फ्री मोबाइल 10 अगस्त 2023 से मिलना शुरू होंगे इस स्मार्टफोन में महिलाओं को 3 साल तक फ्री इंटरनेट डेटा, कॉलिंग और मैसेज की सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत राजस्थान की 1.35 करोड़ चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया को फ्री स्मार्टफोन दिए जाएंगे।
राजस्थान की प्रत्येक ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर 10 अगस्त 2023 से फोन वितरण किया जायगा। पहले चरण में 40 लाख फोन दिए जाएंगे। Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 पहले चरण में चिरंजीवी परिवारों की 10वीं और 12वीं की छात्राओं और विधवा महिलाओं को यह स्मार्टफोन वितरण किया जायगा।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 कब से मिलेगा
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 कब से मिलेगा, किसे मिलेगा, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें इसके बारे में संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है. Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Online Apply Indira Gandhi Free Smartphone Yojana 2023 राजस्थान की चिरंजीवी परिवारों की 1.35 करोड़ महिला मुखिया को फ्री स्मार्ट फोन का वितरण किया जाएगा।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 आवश्यक दस्तावेज
एकल या विधवा नारी के लिए आवश्यक दस्तावेज।
- एकल विधवा पेंशन प्राप्त कर रही महिला के पेंशन का पीपीओ नंबर जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह एकल विधवा है एवं पेंशन प्राप्त कर रही है।
- पैन कार्ड (यदि हो तो)
- लाभार्थी का आधार कार्ड।
विद्यालय, महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक, आईटीआई के छात्राओं के लिए दस्तावेज।
- जिन छात्राओं की उम्र 18 वर्ष से कम है उनके साथ परिवार के चिरंजीवी परिवार के मुखिया का आधार कार्ड एवं स्वयं चिरंजीवी परिवार मुखिया का उपस्थित होना अनिवार्य है।
- 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत छात्राओं के विद्यालय का एवं महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं के आईडी कार्ड एवं एनरोलमेंट नंबर का कार्ड।
- पैन कार्ड (यदि हो तो)
- लाभार्थी का आधार कार्ड ईकेवाईसी के लिए।
- जन आधार कार्ड
- लाभार्थी का आधार कार्ड
- पैन कार्ड (यदि हो तो)
- जन आधार कार्ड
- लाभार्थी का आधार कार्ड
- पैन कार्ड (यदि हो तो)
अगर लाभार्थी छात्रा की आयु 18 वर्ष से कम है तो ईकवाईसी सिम के लिए चिरंजीवी परिवार के मुखिया के नाम पर होगी तथा मोबाइल फोन भी चिरंजीवी परिवार की मुखिया के नाम पर होगा। इसके लिए चिरंजीवी परिवार के मुखिया को ईकवाईसी सिम के लिए आधार एवं मोबाइल फोन के लिए जनाधार लाना होगा।
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना क्या है
राजस्थान के बजट भाषण में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की घोषणा की थी। जिसके तहत राजस्थान की 1.35 करोड़ महिला मुखिया को फ्री में स्मार्टफोन दिए जाएंगे। जिससे कि उन्हें राजस्थान में चल रही सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके। और महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकें। इस योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाले स्मार्टफोन में 3 साल तक फ्री इंटरनेट डाटा और कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। स्मार्टफोन में विभिन्न योजनाओं के मोबाइल ऐप डाउनलोड करके दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ केवल चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को ही मिलेगा। जिसने आवेदन नहीं किया उसे नहीं मिलगा।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के लिए पात्रता
राजस्थान फ्री मोबाइल लेने के लिए योग्यता क्या रखी गई है। इसके बारे में हम यह जानकारी दे रहे हैं। की राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 का लाभ किसे दिया जाएगा।
- सरकारी विद्यालयों में 9वीं से 12वीं कक्षा में अध्यनरत छात्राएं।
- सरकारी उच्च शिक्षण संस्थान (महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक) में अध्यनरत छात्राएं।
- विधवा/ एकल नारी पेंशन प्राप्त कर रही महिलाएं।
- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी तहत 100 दिवस (2022-2023) पूर्ण करने वाले परिवार की महिला मुखिया।
- इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी तहत 50 दिवस (2022-2023) पूर्ण करने वाले परिवार की महिला मुखिया।
- चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया।
- आवेदक राजस्थान की मूल निवासी महिला होनी चाहिए।
- विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई गई सूची में किसी पात्र लाभार्थी का नाम नहीं होने की स्थिति में राजस्थान संपर्क 181 पर उनका रजिस्ट्रेशन करवाया जाए।
मुख्यमंत्री फ्री मोबाइल योजना के लाभ
- इसमें चिरंजीवी परिवारों की 1.35 करोड़ महिला मुखिया को फ्री में स्मार्टफोन दिए जाएंगे।
- मोबाइल फोन के लिए कोई भी चार्ज नहीं देना होगा।
- इस योजना में टच स्क्रीन स्मार्टफोन जिसमें इंटरनेट, dual-sim, ब्लूटूथ, हॉटस्पोट, मेमोरी, वाईफाई इत्यादि सुविधाएं होंगी।
- इसमें राजस्थान की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी ऐप इंस्टॉल होंगे।
- महिलाओं को करीब साडे ₹9000 की कीमत वाला और 32GB स्टोरेज क्षमता और साडे 5 इंच स्क्रीन वाला फोन दिया जाएगा।
- मोबाइल के साथ 3 साल तक हर महीने 5 जीबी डेटा, लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा असीमित फ्री एवं मोबाइल सिम भी फ्री दी जाएगी।
- मोबाइल में राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के ऐप इनबिल्ट होंगे।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 अपना नाम देखे
Free Mobile Yojana 2023 का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया होनी चाहिए। इसे आप अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। कि महिला का नाम मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में है या नहीं है। चिरंजीवी योजना में नाम चेक करने की प्रोसेस नीचे दी गई है।
- सबसे पहले अभ्यर्थी को चिरंजीवी योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद होम पेज पर “रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजें” का ऑप्शन दिखाई देगा।
- इसमें अपना जन आधार कार्ड नंबर लिखकर सर्च पर क्लिक करना है।
- यदि महिला का नाम चिरंजीवी योजना में है तो यहां एलिजिबिलिटी स्टेटस में नाम दिखाई देगा।
- यदि नाम दिखाई नहीं देता है, तो इसका मतलब इस योजना में नाम नहीं है।