राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023, Rajasthan Police Constable Recruitment 2023
भर्ती का नाम | राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 |
विभाग का नाम | राजस्थान पुलिस |
पदों की संख्या | 3578 पद |
पद का नाम | कांस्टेबल (पुरुष, महिला) |
आयु सीमा | 18 वर्ष से 24 वर्ष तक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
जॉब लोकेशन | राजस्थान |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 7 August 2023 |
अंतिम तिथि | 27 August 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | police.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Police Constable Recruitment 2023 आयु सीमा
Rajasthan Police Constable Recruitment 2023 राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए सामान्य वर्ग में पुरुष अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष रखी गई है। इस भर्ती में आयु की गणना 1 जनवरी 2024 को आधार मानकर किया जाएगी।ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
- सामान्य वर्ग में पुरुष अभ्यर्थी के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष रखा गया है।
- सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष रखी गई है।
- ईडब्ल्यूएस, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, एमबीसी और सहरिया वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष रखा गया है।
- ईडब्ल्यूएस, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, एमबीसी और सहरिया वर्ग के महिला अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 33 वर्ष तक रखी गई है।
- जबकि भूतपूर्व सैनिकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष रखा गया है।
- अन्य आरक्षित वर्गों को भी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
Rajasthan Police Constable Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता
Rajasthan Police Vacancy 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के लिए Edcuational Qualification की जानकारी निम्न है :
- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का दसवीं और बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण आवश्यक है.
- अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में हिंदी लेखन का व्यावहारिक ज्ञान तथा राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
- कांस्टेबल ड्राइवर पद के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के पास विज्ञप्ति जारी होने की न्यूनतम 1 वर्ष पूर्व ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है।
जिला/ यूनिट/ बटालियन | न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता |
जिला पुलिस | मान्यता प्राप्त स्कूल या परीक्षा बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी या 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण। |
आर.ए.सी./ एमबीसी बटालियन बैंड सहित | मान्यता प्राप्त स्कूल या बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण। |
पुलिस दूरसंचार | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिक विज्ञान और गणित या कंप्यूटर के साथ विज्ञान में सीनियर सेकेंडरी या 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण। |
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी का सीईटी सीनियर सेकेंडरी एग्जाम पास होना अनिवार्य है। इसके लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और एमबीसी अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 40% अंक रखे गए हैं। जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए न्यूनतम 36% अंक होना अनिवार्य है।
क्रम संख्या | वर्ग | समान पात्रता परीक्षा सीनियर सेकेंडरी लेवल 2022 में न्यूनतम प्राप्तांक (सामान्यीकरण के बाद) | |
1. | सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 120 अंक | 40 प्रतिशत |
2. | अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति | 80 अंक | 36 प्रतिशत |
3. | ट्राईबल सब प्लान एरिया (TSP) | 90 अंक | 30 प्रतिशत |
Rajasthan Police Constable Recruitment 2023 चयन प्रक्रिया
- Physical Test (PET/ PST)
- Written Test
- Marks to be allotted on the basis of Special Qualification Certificate
- Document Verification
- Medical Examination.
Rajasthan Police Constable Recruitment 2023 Application Fees
Rajasthan Police Constable Recruitment 2023 में सामान्य और अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं समस्त दिव्यांगजन के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए रखा गया है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
Category | Fees |
General Category | Rs. 600/- |
SC/ ST/ PwD/ OBC/ EWS | Rs. 400/- |
Mode of Payment | Online |
How to Apply Rajasthan Police Constable Recruitment 2023
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। अभ्यर्थी नीचे दी गई स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को फॉलो करते हुए Rajasthan Police Constable Recruitment 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sso id को ओपन करना है।
- इसके बाद आपको होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करना है।
- फिर आपको Rajasthan Police Constable Recruitment 2023 पर क्लिक करना है।
- इसके बाद Rajasthan Police Constable Recruitment 2023 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़ लेना है।
- इसके बाद sso portal recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद अपनी एसएसओ आईडी को लॉगइन कर लेना है।
- फिर अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक सही-सही भरनी है।
- फिर अपने आवश्यक डाक्यूमेंट्स, फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
- आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे फाइनल सबमिट कर देना है।
- अंत में आपको आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।